फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क में धरना दिया 

Tue, 28 Nov 2017 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते कर्मचारी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
तेईस सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में कार्य बहिष्कार कर मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने वेतन विसंगति दर करने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग उठाई गई। चेतावनी दी कि यदि जल्द सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। मांगों को लेकर उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


परिषद के बैनर तले विभिन्न विभागों के घटक संगठनों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर प्राप्त चौघानपाटा पहुंचे और धरना दिया। वक्ताओं ने एसीपी की विसंगति दूर करने, यू-हेल्ड कार्ड देने, यात्रा भत्ता, वेतन विसंगति दूर करने के अलावा 500 दिन उपार्जित अवकाश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि शासन कर्मचारियों की मांगों की उपेक्षा कर रहा है। कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। जिससे कर्मचारयिों को कार्य बहिष्कार को मजबूर होना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि शासन को जल्द कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना चाहिए। अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। अध्यक्षता परिषद के जिलाध्यक्ष पंकज कांने डपाल और संचालन महामंत्री गोपाल राम ने किया। वक्ताओं में ललित मोहन त्रिवेदी, रियासत अली, धरम सिंह राणा, मुकेश कुमार, उमेश जोशी, प्रमेंद्र पांडे, मनोज वर्मा, हेमंत कुमार, रुचि मिश्रा, प्रतिभा कांडपाल, दिनेश लाल साह, हरीश आर्या, जीवन राम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें