फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य थोपने से कर्मचारी नाराज

Sat, 21 Feb 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कृषि, उद्यान, राजस्व विभागीय कार्मिकों के मान्यता प्राप्त संघों के संघर्ष समन्वयक समिति ने विभागीय कार्मिकों पर डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य थोपने पर नाराजगी जताई। समिति ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन


समिति के मुख्य संयोजक मनोज कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ और हिमाचल की तरह निजी सर्वेयर के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाना चाहिए। किसानों की रजिस्ट्री सीएससी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि समिति की मांगें नहीं मानी गईं तो वह आंदोलन करने को मजबूर होगी। समिति ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। वहां प्रांतीय मुख्य संयोजक शुभम आर्या, आशुतोष लोहनी, नवीन चंद्र, यशवंत सिंह बिष्ट, केएन कांडपाल, हिमांशु जोशी, दीपक बिष्ट, कनुप्रिया, रानू कड़ाकोटी, नीलम बिष्ट आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें