फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट के अमोड़ी में हाथियों ने आम के बगीचे किए तहस-नहस

Thu, 11 Jul 2024 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
सल्ट के अमोड़ी में हा​थियों ने तोड़े आम के पेड़। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। कार्बेट पार्क के कालागढ़ रेंज से सटे सल्ट के अमोड़ी में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों के झुंड ने आम के बगीचे तहस-नहस कर दिए इससे बागवानों का खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, गांव में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है।

कार्बेट पार्क से सटा सल्ट विकासखंड का अमोड़ी गांव आम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। ग्रामीण खुशाल मणि, ज्ञान सिंह, पान सिंह, सुरेंद्र रावत, महेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार रात हाथियों का झुंड बगीचों में घुस गया। उन्होंने फलों से लदे आम के सैकड़ों पेड़ों को तोड़ दिया। सुबह उन्हें घटना का पता चला। बताया कि हाथियों ने उनकी साल भर की मेहनत बेकार कर दी है। पेड़ टूटने से उन्हें लाखों का नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन


एक साल पूर्व भी आए थे हाथी
मौलेखाल। एक साल पूर्व भी हाथियों के झुंड ने आसपास के गांवों में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया था। दिनदहाड़े पांच से अधिक हाथी गांव पहुंचे थे।इन्हें वन विभाग की टीम ने भगाया। संवाद
विज्ञापन

कोट
कार्बेट पार्क से सटा होने से हाथियों का झुंड अमोड़ी गांव पहुंचा है जो आम बात है। नुकसान के मुआवजे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ग्रामीणों को बगीचों के किनारे सोलर फैंसिंग लगाने को कहा गया है।
-गंगा शरन, रेंजर, सल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें