हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त की गई बोलेरो।
- फोटो : ALMORA
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। रामनगर-भतरौंजखान सड़क पर हाथी आए दिन वाहनों पर हमला कर रहे हैं। सोमवार सुबह रानीखेत से रामनगर की ओर आ रही बोलेरो पर सल्ट की मोहान फारेस्ट चौकी के पास हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया। हाथियों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक ने भागकर जान बचाई।
रानीखेत निवासी गणेश सिंह बोलेरो संख्या यूके-01-सीए-502 से सोमवार सुबह 7:30 बजे रानीखेत से रामनगर की ओर जा रहे थे। सल्ट की मोहान फारेस्ट चौकी के पास तीव्र मोड़ पर अचानक हाथियों का झुंड सामने आ गया।
हाथियों ने बोलेरो पर हमला कर दिया। चालक ने भागकर जान बचाई। हाथियों ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हवाई फायर कर हाथियों के झुंड को वहां से भगाया गया