फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर : पोल पर दौड़ा करंट, बिजली कर्मचारियों ने बचाई लोगों की जान

विज्ञापन
रानीखेत सील एरिया में पोल पर लाइन ठीक करता कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत। सील एरिया में करंट फैल गया। बिजली कर्मियों ने समय रहते लाइन की मरम्मत कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सील क्षेत्र लोअर खड़ी बाजार में अचानक एक बिजली के पोल पर से करंट आने लगा। पोल के बगल में एक बकरी और गाय खड़ी थी, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया। यह छेत्र घनी आबादी वाला इलाका है, यहां मकान परस्पर एक दूसरे से सटे हैं। बिजली के तारों का संजाल बिछा हुआ है, करंट फैलने की सूचना से वहां हड़कंप मच गया। एडवोकेट राजेंद्र सिंह जसवाल ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। कोरोना वैश्विक महामारी के दौर से पूरा विश्व जूझ रहा है लाइनमैन जगदीश सिंह रावत व गणेश चंद्र ने करोना वॉरियर्स की तरह काम किया। उन्होंने पोल से पर आ रहे करंट को ठीक किया जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने तालियां बजाकर करोना वॉरियर्स एवं संपूर्ण विद्युत विभाग का आभार व्यक्त किया। यदि समय पर कर्मचारी नहीं पहुंचते तो वहां बड़ा हादसा ही सकता था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रानीखेत सील एरिया में लाइन ठीक करता कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत सील एरिया में लाइन ठीक करता कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें