अल्मोड़ा। दीपावली पर्व पर बिना रुकावट उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति हो सके, इसके लिए यूपीसीएल जिले के 132 केवी उपकेंद्रों में अनुरक्षण कार्य कर बिजली लाइनों को दुरुस्त करेगा। सोमवार को सुबह दस से शाम पांच बजे तक जिले के नगर और ग्रामीणों क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
विज्ञापन
यूपीसीएल दीपावली से पहले सोमवार को जिले के 132 केवी उपकेंद्र स्यालीधार और रानीखेत में अनुरक्षण कार्य करेगा। इससे इन उपकेंद्रों से जुड़े 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। अनुरक्षण कार्य के चलते नगर सहित सभी विकासखंडों में सात घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने कहा कि रोशनी के पर्व पर हर घर रोशन हो, इसके लिए सभी से अपील है कि वह विभाग को सहयोग दें। संवाद