फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन ब्लॉकों के 120 गांवों में ठप रही बिजली आपूर्ति

Mon, 20 May 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलादेवी, भैंसियाछाना, सोमेश्वर विकासखंड में जगह-जगह पेड़ गिरने से टूट गई लाइन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर आपूर्ति हुई बहाल
अल्मोड़ा। धौलादेवी, भैंसियाछाना और सोमेश्वर के 120 से अधिक गांवों में रविवार रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे 40 हजार की आबादी को दिक्कत झेलनी पड़ी। जगह-जगह पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसे ठीक करने में यूपीसीएल के पसीने छूट गए। पूरी रात बिजली गुल रहने से लोगों को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा।
धौलादेवी, भैंसियाछाना, सोमेश्वर को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन बीते रविवार देर रात जगह-जगह पेड़ गिरने से टूट गई। क्षेत्र के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीण देर रात तक बिजली का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। अंधड़ और बारिश के चलते यूपीसीएल के लिए पेड़ हटाकर लाइन ठीक करना चुनौती भरा साबित हुआ। दूसरे दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब पेड़ हटाकर लाइन ठीक की गई।
विज्ञापन

जागेश्वर धाम में संचार सेवा भी रही ठप
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में पर्यटक सीजन के बीच गुल रहने से श्रद्धालु, पर्यटक, स्थानीय कारोबारी परेशान रहे। आपूर्ति ठप रहने से यहां स्थापित बीएसएनएल के एकमात्र टॉवर ने काम करना बंद कर दिया, इससे संचार सेवा भी ठप हो गई। दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बहाल होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के फोन की घंटी बजी।
विज्ञापन

कोट- अंधड़ से जगह-जगह लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। टीम को मौके पर भेजकर लाइन ठीक कर दी गई। सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। -कन्हैया जी मिश्रा, ईई, यूपीसीएल, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें