फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बिजली के पोल बने अवैध प्रचार का अड्डा

Sat, 14 Nov 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा) नगर में इन दिनों बिजली के पोल अवैध प्रचार सामग्री का अड्डा बनते जा रहे हैं। जगह-जगह पोलों पर पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाए जाने से जहां शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है, वहीं यह समस्या अब यातायात के लिए भी बाधा बनती जा रही है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड टूटकर लटक रहे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। तेज हवा के दौरान ये फ्लेक्स सड़क पर गिरने का खतरा भी बने रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न केवल शहर की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली के पोलों से अवैध प्रचार सामग्री को तत्काल हटाया जाए और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था बनी रह सके।
विज्ञापन


पोल पर चढ़ते समय कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिजली के पोलों पर इस तरह की प्रचार सामग्री लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। समय-समय पर इन्हें हटाने की कार्रवाई की जाती है। - आयुष चौहान, एसडीओ, ऊर्जा निगम रानीखेत
नगर की साफ-सफाई और सौंदर्य बनाए रखना प्राथमिकता है। अवैध पोस्टर और फ्लेक्स हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कुछ स्थानों में परिषद् में शुल्क जमा कर प्रचार सामग्री लगाई जा सकती है। - चंदन कुमार, स्वच्छता निरीक्षक, छावनी परिषद् रानीखेत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें