फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चापड़ गांव में बिन बताए चली जाती है बिजली

Thu, 15 Aug 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिले के ताड़ीखेत विकास खंड के चापड़ गांव के लोग बिजली की आंख मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार इस समस्या को दूर करने की मांग कर चुके हैं लेकिन निगम ग्रामीणों को इस समस्या से निजात नहीं दिला पाया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से यहां बिजली आपूर्ति न होने और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। गांव के एक हिस्से में शाम के समय वोल्टेज बिल्कुल लो हो जाती है तो दूसरे हिस्से में बत्ती पूरी तरह गुल हो जाती है। जिस कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बिजली ने होने के कारण जंगली जानवरों के डर से शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। दीपक जोशी, मान सिंह करायत, शंभु दत्त जोशी, नैन सिंह, राजेंद्र नेगी समेत अनेक ग्रामीणों ने अब शीघ्र आपूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

आयुष चौहान, एसडीओ, ऊर्जा निगम, रानीखेत ने बताया कि चापड़ गांव को 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसके बाद भी यह समस्या क्यों आ रही है। इसकी जांच के लिए टीम को वहां भेजकर फॉल्ट को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें