फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमेश्वर क्षेत्र में आठ घंटे से अधिक रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर सब स्टेशन में सुधारीकरण कार्य के चलते सोमेश्वर बाजार समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों में आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। इस कारण व्यापारियों के साथ ही लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने सब स्टेशन में सुधारीकरण कार्य के लिए सुबह 10:40 बजे शटडाउन लिया। इससे सोमेश्वर बाजार, पल्यूड़ा, हट्यूड़ा, अर्जुनराठ, मल्लाखोली, टाना, जैंचोली, भैसड़गांव समेत तीन दर्जन से अधिक गांवों की करीब बीस हजार आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा। अवर अभियंता खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि सुधारीकरण कार्य के चलते शटडाउन लिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद लाइन चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें