अल्मोड़ा। 11 केवी बिजली लाइन के एक फीडर में तकनीकी खराबी आने से बख में स्थित बिजली उप संस्थान से जुड़े नगर के विभिन्न क्षेत्रों में शुक्रवार को डेढ़ घंटे बत्ती गुल रही। आपूर्ति बाधित होने से करीब 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हुई।
बिजली उपसंस्थान से जुड़े नगर के धारानाैला, आवास विकास कालोनी, सिकुड़ा, गोलनाकरड़िया, ढूंगाधारा, बल्ढौटी आदि क्षेत्रों में सुबह से दोपहर तक करीब डेढ़ घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली संचालित कारोबार फोटो स्टेट, फोटो शॉप, आटा चक्की और ग्रिल कारोबार प्रभावित रहा।
ठंड में बिजली की खपत बढ़ जाती है। इस कारण 11 केवी बिजली लाइन के एक फीडर में तकनीकी खराबी आ गई। फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। - मनोरंजन वर्मा, जेई, ऊर्जा निगम, अल्मोड़ा