फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जेठाई में पेड़ गिरने से बिजली और बीएसएनएल सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। तहसील के जेठाई क्षेत्र में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से बुधवार सुबह 7:20 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते जेठाई स्थित बीएसएनएल टावर बंद हो गया, जिससे सानीउडयार, धारी, माणा, कपूरी, चंतोला और ठांगा सहित सात टावरों की सेवाएं ठप हैं। कमस्यार क्षेत्र में अन्य नेटवर्क न होने से पूरा इलाका संचार विहीन हो गया है, जिससे इन दिनों चल रहे एसआईआर के ऑनलाइन सत्यापन और डिजिटल कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने टावरों पर सोलर प्लांट जैसी वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। बीएसएनएल के जेटीओ गौरव तड़ागी ने बताया कि बिजली बहाल होते ही सभी टावर चालू हो जाएंगे। विद्युत विभाग ने लाइन ठीक करने के लिए टीम मौके पर भेज दी है और जल्द आपूर्ति सुचारू करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें