फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 26 आरओ और 129 एआरओ को दिया प्रशिक्षण

Tue, 01 Jul 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर
विज्ञापन

अल्मोड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सभी विकासखंडों के आरओ और एआरओ को चुनाव शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें चुनाव संपन्न कराने के लिए सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। सोमवार को उदय शंकर नाट्य अकादमी में रिजर्व समेत कुल 155 चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 26 रिटर्निंग अधिकारी और 129 सहायक रिटर्निंग अधिकारी शामिल रहे। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता आवश्यक है।
विज्ञापन

महिला स्वयं सहायता समूह करेंगी खान-पान की व्यवस्था
अल्मोड़ा। डीएम आलोक कुमार पांडे का कहना है कि पंचायत चुनावों में खान-पान की व्यवस्था महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड हवालबाग के मटेला धामस के उज्ज्वल सहकारिता समूह ने भोजन में पहाड़ी उत्पादों को परोसा। जिसकी गुणवत्ता की अधिकारियों ने सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें