अल्मोड़ा। न्यू इंदिरा कॉलोनी में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है। चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग पर जन कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के को ज्ञापन दिया। उन्होंने कॉलोनी में पुलिस गश्त लगाने, मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी स्थापित करने और बाहरी व्यक्तियों की गहन जांच करने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, चंदन गिरी गोस्वामी, मनोज सनवाल, दिवान सिंह भाकुनी, रमेश कनवाल, गिरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।