फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीएफ के आठ जिला पंचायत सदस्य एकजुट

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करते पीडीएफ अध्यक्ष पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, साथ में पूर - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए गठित प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिव फ्रंट (पीडीएफ) के अध्यक्ष उक्रांद के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय दल खरीद फरोख्त की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीडीएफ के आठ जिला पंचायत सदस्य एकजुट हैं। फ्रंट ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह मेहरा और उपाध्यक्ष पद कांता रावत को चुनाव मैदान में उतारा है। पीडीएफ जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस भाजपा को समर्थन नहीं देगा। यह दोनों दल जनता में भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि कांग्रेस के बागी, उक्रांद और निर्दलीय सदस्यों ने पीडीएफ गठित किया है। जिसका पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी को अध्यक्ष बनाया गया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस समर्थन के नाम पर पीडीएफ से जुड़े उक्रांद और निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों को अपने-अपने पाले में करने के मामले में भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन पीडीएफ के आठ सदस्य पूरी तरह एकजुट हैं। सदस्यों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी। अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में खरीद फरोख्त को समाप्त करने के लिए पीडीएफ चुनाव मैदान में उतरा है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा से चुनाव में पीडीएफ प्रत्याशी को विजयी बनाने को सहयोग की अपील की, ताकि खरीद फरोख्त की राजनीति पर रोक लग सके। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर समर्थन देने के नाम पर प्रतिद्वंदियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह पीडीएफ अध्यक्ष के साथ हैें। इस मौके पर उक्रांद जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह बनौला भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें