फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 सड़क पर पलटी बस, आठ लोग घायल

Thu, 04 Oct 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग में झडग़ांव के पास पलटी बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नागचूलाखाल से रामनगर की तरफ जा रही कुमाऊं आदर्श सहकारी समिति की बस मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर झड़गांव के पास एक बोलेरो जीप को पास देते समय सड़क में पलट गई। दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


तीन घायलों की गंभीर हालत देखकर उन्हें रामनगर के लिए रेफर किया गया। बस में कुल 19 लोग सवार थे।       आदर्श समिति की बस यूके 07-पीए- 0588 बृहस्पतिवार की सुबह नागचूलाखाल से रामनगर की तरफ जा रही थी। करीब साढे़ दस बजे  मरचूला-मौलेखाल मोटर मार्ग पर झड़गांव के पास एक बुलेरो जीप को पास देते वक्त बस सड़क पर पलट गई। जिस स्थान पर बस पलटी है वह डेंजर जोन है। यदि बस एक पलटी और लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में कुल 19 लोग सवार थे।  दुर्घटना में नागचूलाखाल निवासी दिनेश सिंह रावत (35), उसकी पत्नी लीला देवी (28), उसके  दो बच्चे कुनाल सिंह (पांच), अनिल रावत (सात) के अलावा नैन सिंह (40) पुत्र पान सिंह निवासी रिवाली, गोविंद सिंह (70) पुत्र उमेद सिंह निवासी झड़गांव, नंद राम (73) पुत्र बच राम निवासी बसौली, सुरेंद्र सिंह (35) पुत्र मोहन सिंह निवासी घचकोट घायल हो गए।  स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल लाया गया। पांच घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दिनेश रावत की हालत को देखते हुए उसे रामनगर के लिए रेफर कर दिया है। घायल नंद राम, सुरेंद्र सिंह को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देकर वहीं से रामनगर के लिए रेफर किया गया। अन्य घायलों को मामूली चोट आई है।              
इनसेट......            
108 तथा प्रशासन के अधिकारियों के देर में पहुंचने पर नाराजगी             
मौलेखाल। स्थानीय लोगों ने सड़क में बस पलटने की सूचना 108, पुलिस, तहसील प्रशासन को समय पर दे दी थी। लोगों का आरोप है कि 108 सेवा सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी भी काफी देर से घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक स्थानीय लोगों ने घायलों को अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचा दिया था। सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत चौधरी ने 108 और पुलिस, तहसील प्रशासन के अधिकारियों के देर से घटनास्थल पर पहुंचने पर नाराजगी जताई है।             
विज्ञापन
विज्ञापन

-
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें