युवक को बुधवार देर रात इलाज के लिए कोरोना अस्पताल अल्मोड़ा लाया गया। कोरोना अस्पताल के प्रभारी और बेस अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि युवक के इलाज के लिए दो डॉक्टर, दो नर्स सहित आठ लोगों की टीम लगाई गई है।
बताया गया है कि कोरोना वायरस पाया गया युवक जिस बस में सवार होकर आया था, उसमें लगभग 40 लोग सवार थे। मोहान पहुंचने के बाद सभी लोग अलग-अलग गांव को निकल पड़े। अब प्रशासन के लिए इस बस में आए अन्य लोगों को खोजना कठिन हो गया है।
बताया है कि यह लोग सल्ट, मॉलेखाल, चौखुटिया, मासी सहित कई अन्य अन्य इलाकों के रहने वाले हैं। यह भी आशंका है कि बस में आए कुछ अन्य लोग भी इस युवक के संपर्क में आकर कोरोना पॉजिटिव हो गए हों। आशंका यह भी है कि गांव पहुंचे कुछ अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव रहे हों। इन लोगों के कारण कई अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमण फैल सकता है।