बेढुली गांव के बाड़ी तोक से आठ दिन पहले लापता महिला नहीं मिल सकी है। बाड़ी गांव निवासी भुवन चंद्र की पत्नी खष्टी देवी (24) 18 मई को घर से खरीदारी के लिए द्वाराहाट बाजार गई थी, लेकिन तब से वह घर नहीं लौटी। खष्टी का मायका रानीखेत सौनी के ड्योड़ाखाल में है। परिजनों ने वहां भी खोजबीन कर ली है।
उसका पति भुवन चंद्र दिल्ली में नौकरी करता है। घर पर बूढ़े सास और ससुर हैं। उसकी डेढ़ साल की बच्ची का रो रोकर बुरा हाल है। खष्टी के न मिलने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने 20 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से छह दिन बाद भी राजस्व पुलिस खष्टी को नहीं खोज सकी है।