फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के आठ मुक्केबाजों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन

Sat, 21 Nov 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के मुक्केबाज रूद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के एलीट वर्ग में अपने मुक्के का दम दिखाने को बेकरार हैं। एचएनबी स्टेडियम में हुए ट्रायल में आठ खिलाड़ियों ने अपने हुनर के दम पर जिले की टीम में जगह बनाई। अब ये चयनित खिलाड़ी 26 से 29 नवंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए रिंग में उतरेंगे। कोच संजय अधिकारी ने बताया कि ट्रायल के आधार पर चंचल सिंह राणा, विजय कुमार, सौरभ सिंह, मनीष, हिमांशु, रोहित नेगी, कमलेश सिंह और प्रतीक भारती का चयन जिले की टीम के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल खोलिया, डीएसओ महेशी आर्या, सहायक प्रशिक्षण विक्रम भंडारी, कोच विजय मेहरा, रजत वर्मा, यशपाल भट्ट, राजेंद्र सिंह राणा, प्रेम रावत, यशवंत आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें