फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के होंगे प्रयास : डॉ. नैनवाल

Tue, 25 Jun 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
रानीखेत में भारतीय मजदूर संघ की बैठक में मौजूद विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और अन्य। संवाद
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में पहुंचे विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान एडवोकेट संजय अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को स्वयंसेवक संघ कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी ने कहा कि संघ के सभी सदस्यों को पांच लक्ष्य पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों का एकजुटता से निर्वहन करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार श्रमिकों के श्रम का उचित मूल्य देने में नाकाम है। श्रमिकों का कंपनी में शोषण किया जा रहा है जिसे संघ सहन नहीं करेगा। उन्होंने जल्द श्रमिकों को दुर्घटना बीमा का लाभ देने की मांग की। बैठक में शामिल विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा श्रमिकों की समस्याओं के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है। वह भी मामले को सरकार के समक्ष रखेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री सुमित सिंघल, संगठन मंत्री अनुपम, जिलाध्यक्ष महेश चंद्र जोशी, ऋषिपाल सिंह, शेखर पांडे, हेमवती नंदन जोशी, बालमुकुंद सुयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें