फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: पान मसाला के थोक विक्रेताओं का पुतला फूंका

Sat, 11 Apr 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पान मसाला, गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर थोक विक्रेताओं की मनमानी कीमतें वसूलने से फुटकर विक्रेता परेशान हैं। उन्होंने शनिवार को पान मसाला के थोक विक्रेताओं के खिलाफ चौघानपाटा में प्रदर्शन कर पुतला जलाया और शासन-प्रशासन से उन पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि थोक विक्रेता पुराने स्टॉक को नए रेट पर दे रहे हैं जिससे फुटकर विक्रेताओं को अधिक कीमत देनी पड़ रही है। वहीं वह उनसे उत्पाद को अधिक दाम पर बेचने के लिए कह रहे हैं। पांच रुपये वाले पान मसाले के पैकेट को अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सात रुपये तक में बेचा जा रहा है। यहीं हाल सिगरेट और उन्य उत्पादों का भी है।
फुटकर विक्रेता राजीव गुरुरानी ने कहा कि थोक कारोबारी माल स्टॉक कर बाजार में उत्पाद की कमी पैदा कर रहे हैं। थोक विक्रेता माल का बिल भी नहीं दे रहे हैं। वहीं छोटे व्यापारियों का चालान काट दिया जा रहा है। प्रशासन थोक व्यवसायियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि थोक विक्रेता तीन माह से कालाबाजारी कर रहे हैं। इसकी जांच की जाए। उचित रेट पर माल दिलाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह आंदोलन करेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले को आगे बढ़ाएंगे।
पुतला दहन और प्रदर्शन में अरुण त्रिपाठी, आनंद कनवाल, रमेश चंद्र जोशी, आयुष जोशी, हरीश बोरा, राकेश जोशी, योगेश उपाध्याय, हरीश बिष्ट, आशु भट्ट, दर्शन पाल, सुनीता मेहता आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें