फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम अल्मोड़ा की पहल: जिले में 276 शिक्षा स्वयंसेवक की तैनाती, इनमें से 188 प्रवक्ता; 58 सहायक शिक्षक

Thu, 12 Dec 2024 02:11 PM IST
हीरा मेहरा राजेश शर्मा, संवाद

सार

अल्मोड़ा जिले में डीएम आलोक कुमार पांडेय की पहल पर माध्यमिक विद्यालयों में 246 तथा प्राथमिक स्कूलों में 30 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें शिक्षा स्वयंसेवक का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
डीएम आलोक कुमार पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा जिले में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए नया प्रयोग किया गया है। इस प्रयोग के तहत खनन न्यास के कोष से स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों की तैनाती की गई है। डीएम आलोक कुमार पांडेय की पहल पर माध्यमिक विद्यालयों में 246 तथा प्राथमिक स्कूलों में 30 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें शिक्षा स्वयंसेवक का नाम दिया गया है।

इन शिक्षा स्वयंसेवकों को खनन न्यास के कोष से वेतन दिया जाएगा। इसके लिए 1.23 करोड़ का बजट रखा गया है। डीएम ने अभिभावक शिक्षक संघ और स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को भरोसे में लेकर यह अभिनव पहल की है।

डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि इस नई व्यवस्था के अंतर्गत जिले में माध्यमिक स्तर के 280 पदों के सापेक्ष 188 प्रवक्ता और 58 सहायक अध्यापकों (कुल 246) तथा प्राथमिक विद्यालयों में 31 के सापेक्ष 30 शिक्षा स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है। बुधवार को सभी ने बच्चों को पढ़ाया भी। बिष्ट का दावा है कि यह अनूठा प्रयोग करने वाला अल्मोड़ा प्रदेश का पहला जिला है। 

प्रवक्ताओं को 14,000, सहायक अध्यापकों को मिलेंगे 12000

विज्ञापन

नई व्यवस्था के अंतर्गत तैनाती पाने वाले शिक्षा स्वयंसेवकों को प्रवक्ता के रूप में 14,000 रुपये महीना और सहायक अध्यापक के रूप में सेवाएं देने वाले स्वयंसेवकों को 12,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। वहीं, प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को 8,000 रुपये मानदेय किया जाएगा। इससे अलावा, 1000 रुपये स्कूल प्रबंधन समिति तथा अभिभावक शिक्षक संघ की ओर से प्रदान किया जाएगा।

77 अतिथि शिक्षकों के लिए भी मिली अनुमति
डीईओ माध्यमिक चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 77 अतिथि शिक्षकों के लिए शासन से अनुमति मिल गई है। इसके लिए रिक्तियां निकाली गईं हैं और निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत जल्द ही इनकी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। 20 दिसंबर को अतिथि शिक्षकों के लिए काउंसलिंग की जाएगी।

खनिज न्यास ट्रस्ट और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बजट से देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब शिक्षकों की तैनाती की जा रही है। ऐसा करने वाला अल्मोड़ा देश का पहला जिला बन गया है। जिला प्रशासन स्कूल की स्थिति सुधारने और यहां संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है अभी यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

-आलोक कुमार पांडेय, डीएम अल्मोड़ा।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें