फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा स्वराज यात्रा अल्मोड़ा पहुंची

Wed, 04 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
शिक्षा स्वराज यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा स्वराज यात्रा आज अल्मोड़ा पहुंची। अभियान की प्रदेश संयोजक कमला पंत ने कहा कि राजनीतिक दलों ने राज्य को बदहाली, अव्यवस्था की स्थिति में पहुंचा दिया है। राजनीतिक तंत्र के सुधारीकरण के लिए सरकारी शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण बनाना जरूरी है।
विज्ञापन


इसके लिए आवश्यक है कि सरकार ऐसा कानून बनाए जिससे नेता अफसर, कर्मचारी समेत सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले सभी के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों से सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं गर्त में पहुंच गई हैं।

राजनैतिक तंत्र के सुधारीकरण और समाज क विकास के लिए सभी को समान शिक्षा मिलनी जरुरी है। मंत्री से लेकर संतरी तक और आईएस से लेकर छोटे कर्मचारी तक सभी के बच्चों के सरकारी स्कूल में पढने की व्यवस्था हो। ऐसा होने पर ही शिक्षा का स्तर गुणवत्तापूर्ण होगा।
विज्ञापन


बदत्तर शिक्षा व्यवस्था के चलते पहाड़ों से पलायन होना भी एक कारण है। निजी स्कूल मुनाफा कमाने की दुकानें बन गए हैं। सरकार को इन स्कूलों पर अंकुश लगाना चाहिए। श्रीमती पंत ने कहा कि इस अभियान के दौरान लोगों की राय ली जाएगी और उन्हें जागरुक किया जाएगा, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में शिक्षा और विकास चुनावी मुद्दा बन सके। इस मौके पर मनोज ध्यानी, डीके जोशी, डा. शमशेर सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें