फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे के पुस्तकालय में होगी आईएएस, पीसीएस की तैयारी

Sat, 02 Mar 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर में अब विद्यार्थी अपने विषय की पढ़ाई के साथ आईएएस, पीसीएस की तैयारी भी कर सकेंगे। पुस्तकालय में उनके पाठ्यक्रम के साथ ही यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी पुस्तकें उपलब्ध होंगी। इसकी पहल पुस्तकालय प्रबंधन ने की है। एक लाख रुपये से यूपीएससी की तैयारी के लिए जरूरी पुस्तकों की खरीद होगी।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर के पुस्तकालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के सिविल सेवा में जाने के सपने को नई उड़ान देने की पहल की है। पुस्तकालय में इन प्रतियोगी पुस्तकों का एक-एक सैट उपलब्ध होगा। पुस्तकालय प्रबंधन के मुताबिक भविष्य में इन पुस्तकों की संख्या बढ़ाई जाएगी। सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष,डाॅ. राकेश पंत ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंंगी। इस प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें