फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विज्ञान और संस्कृत पढ़ाने के लिए नहीं हैं शिक्षक

Sat, 07 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी महतगांव में शिक्षक नहीं होने से छात्र-छात्राओं को भौतिक विज्ञान और संस्कृत विषयों की पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अन्य विषयों की पढ़ाई अतिथि शिक्षकों के भरोसे हो रही है।
विज्ञापन

स्कूल में भौतिक विज्ञान और संस्कृत विषय के प्रवक्ता नहीं हैं। इसके अलावा अर्थशास्त्र, जीव विज्ञान, गणित में अतिथि शिक्षक और इतिहास में स्वयंसेवक शिक्षक तैनात किए हैं।
बोर्ड परीक्षार्थियों पर असर पड़ रहा है। भौतिक विज्ञान की पढ़ाई में छात्र-छात्राओं को अधिक परेशानी हो रही है। लंबे समय बाद भी इस विषय में नियमित शिक्षक और अतिथि शिक्षक की तैनाती नहीं हुई है। इसके अलावा 2017-18 से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। शिक्षकों की कमी के बीच एक शिक्षिका को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया है। इससे अधिक पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक रिक्त पदों पर लंबे समय से तैनाती की मांग करते आ रहे हैं लेकिन तैनाती नहीं की जा रही है। इधर प्रभारी सीईओ अत्रेश सयाना ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें