अल्मोड़ा। उत्तराखंड पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप) रविवार को नौ से शाम पांच बजे तक तीन पालियों में होगी।
परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं जिसमें करीब 500 से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए व्यवस्था पूरी करते हुए रोल नंबर वार पर्चियां चस्पा कर दी गई हैं।
परीक्षा की जोनल अधिकारी व प्रधानाचार्या रेखा असवाल ने बताया कि सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में ग्रुप ई (इंजीनियरिंग) की परीक्षा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक और रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा परीक्षा केंद्रों पर होगी। दोपहर 12 से दो बजे तक दूसरी पाली में ग्रुप ए (लेटरल एंट्री) की परीक्षा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर होगी। तीन से पांच बजे तक तीसरी पाली में ग्रुप पी (फार्मेसी) की परीक्षा राजकीय महिला पॉलीटेक्निक परीक्षा केंद्र पर होगी।
उन्होंने बताया कि जिले में 500 से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीट लगा दी गई है।