फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: महाविद्यालय जैंती में एमए में सिर्फ तीन विषय

Mon, 20 Jan 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में एमए में नए विषय नहीं खुलने से छात्र-छात्राओं को इतिहास सहित अन्य विषयों की पढ़ाई के लिए उन्हें अल्मोड़ा या हल्द्वानी की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन


वर्ष 1996 में जैंती में महाविद्यालय की स्थापना की गई। कॉलेज बनने के बाद क्षेत्र के युवाओं को क्षेत्र में ही बेहतर उच्च शिक्षा मिलने की उम्मीद थी। महाविद्यालय में एमए में राजनीतिशास्त्र, संस्कृत और हिंदी विषयों की पढ़ाई होती है। एमए में पूरे विषय न होने से दिक्कतें हो रही हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में हिंदी, संस्कृत, विज्ञान विषय संचालित हो रहे हैं। छात्र-छात्राएं एमए में इतिहास, समाजशास्त्र, अंग्रेजी विषय खोलने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन शासन और सरकार इस समस्या का समाधान नहीं कर रही है। अंग्रेजी, इतिहास समेत अन्य विषयों से एमए करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं दूसरे महाविद्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान, हिंदी, संस्कृत विषय संचालित हो रहे हैं। अन्य विषयों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा जाएगा।-डॉ. संतोष कुमार, प्राचार्य राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें