फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सिलोर महादेव में साढ़े चार साल से नहीं है प्रधानाचार्य, शिक्षकों के चार पद रिक्त

Tue, 05 Nov 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जीआईसी सिलोर महादेव मुखिया विहीन है। स्कूल में शिक्षकों के चार पद रिक्त हैं। इससे शिक्षण व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। रिक्त पदों पर तैनाती न होने से अभिभावकों में भी गुस्सा है।
विज्ञापन


सिलोर महादेव में इंटर कॉलेज होने के बावजूद छात्र-छात्राओं को शिक्षा का बेहतर लाभ नहीं मिल रहा है। स्कूल में साढ़े चार साल से रिक्त प्रधानाचार्य के पद पर लंबे समय बाद भी तैनाती नहीं होने से दिक्कतें आ रही हैं। एक शिक्षक को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया गया है। एक साथ दो जिम्मेदारी मिलने से उन्हें कक्षाओं में समय देना मुश्किल हो रहा है। स्कूल में समाजशास्त्र, भौतिक विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता भी नहीं हैं।

चतुर्थ श्रेणी के सभी पद रिक्त

अल्मोड़ा। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी के चार स्वीकृत पदों के सापेक्ष एक पद पर भी तैनाती नहीं है। एक भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने से स्कूल खोलने-बंद करने सहित कार्यालयी काम
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित हो रहा है।

रिक्त पदों की सूचना निदेशालय को भेजी है। फिलहाल रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षक तैनात किए गए हैं।

अत्रेश सयाना, प्रभारी सीईओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें