फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के 295 विद्यालयों में 34711 विद्यार्थी देंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Wed, 16 Oct 2024 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग 21 अक्तूबर से होने जा रही अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तैयारी में जुट गया है। जिले के 295 विद्यालयों में 34711 विद्यार्थी अर्द्धवार्षिक परीक्षा देंगे। परीक्षा तिथि घोषित होते ही परीक्षार्थी भी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन


जिले में 97 हाईस्कूल, 21 जीजीआईसी, 145 जीआईसी, 32 अशासकीय विद्यालय हैं। शिक्षा विभाग शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में परीक्षा से संबंधित तैयारियाें में जुट गया है। पहली पाली में कक्षा छह से आठवीं तक के विद्यार्थियों की विज्ञान, दूसरी पाली में व्यायाम विषय की परीक्षा होगी। नौवीं और 10वीं कक्षा की पहली पाली में अंग्रेजी और दूसरी पाली में उर्दू विषय की परीक्षा होगी। 11वीं और 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पहली पाली में भौतिक विज्ञान और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 30 अक्तूबर तक होंगी।

प्रश्न पत्रों का जल्द किया जाएगा वितरण

अल्मोड़ा। माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों की परीक्षा तीन घंटे व जूनियर कक्षा की ढाई घंटे की होगी। जल्द प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा। जिन विषयों के प्रश्न पत्र राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद से प्राप्त नहीं होंगे तो ऐसे प्रश्न पत्र विद्यालय स्तर पर ही तैयार किए जाएंगे और निर्धारित तिथि को ही परीक्षा होगी। शासकीय और अशासकीय विद्यालय विषयों के आंतरिक मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां अपनी सुविधानुसार तय कर सकते हैंं।
विज्ञापन


अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 21 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रधानाचार्यो को विद्यालयों में परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्न पत्रों का वितरण शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन


अत्रेश सयाना, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें