अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित राज्य सिविल, अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 11 मई को जिले के 18 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में 11 और रानीखेत में सात केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
परगना मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों में रविवार को परीक्षा के संपादन में शांति व्यवस्था बनाए रखने को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के प्रावधानों के तहत निषेधाज्ञा लागू है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि के भीतर अस्त्र-शस्त्र, अग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, लाठी डंडा लेकर नहीं चलेगा। किसी भी बाहरी व्यक्ति की प्रविष्टि निषिद्ध होगी। हालांकि सुरक्षा बलों, शांति व्यवस्था में लगे कार्मिकों, अर्द्धसैनिक बलों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। पीसीएस परीक्षा को लेकर युवाओं में उत्साह है।