फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जीजीआईसी में हाईस्कूल, इंटर की 4277 उत्तर पुस्तिकाएं जांची

Sun, 23 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पीएमश्री जीजीआईसी अल्मोड़ा में उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। केंद्र में 4277 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 48 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उप नियंत्रक उमेश चंद्र पांडे ने बताया कि रविवार को हाईस्कूल में कुल 1484 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अंग्रेजी की 1018, संस्कृत 120, गृह विज्ञान 130, विज्ञान 186, टूरिज्म एंड हास्परेटी की 30 कापियां जांची गईं। इंटर में कुल 2793 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। हिंदी की 524, अंग्रेजी 307, संस्कृत 156, अर्थशास्त्र 150, कला 483, राजनीति विज्ञान 294, मनोविज्ञान 20, शिक्षाशास्त्र 40, भौतिक विज्ञान 220, रसायन विज्ञान 443, बिजनेस स्टडी 101, एग्रोनामी 25, कंप्यूटर साइंस विषय की 30 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की ओर से नियुक्त किए गए 203 परीक्षकों में से 48 परीक्षक अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में 63 परीक्षक और इंटर में 92 परीक्षकों ने मूल्यांकन में योगदान दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें