फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यपरक शिक्षा ही है वर्तमान चुनौतियों से निपटने का उपाय : प्रो. पांडेय

Thu, 07 Aug 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में नव शैक्षिक सत्र के बीए, बीएससी व बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए अधिष्ठापन कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों को महाविद्यालय की संरचना, सुविधाओं व विभिन्न योजनाओं से परिचित कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडेय ने छात्रों को अनुशासन, स्वच्छता और नियमित उपस्थिति के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि मूल्यपरक शिक्षा ही आज की चुनौतियों से लड़ने का रास्ता है। डॉ. जीएस रावत ने नई शिक्षा नीति तहत मेजर माइनर विषयों और सेमेस्टर प्रणाली की जानकारी दी। डॉ. नमिता मिश्रा ने मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लाभ और योग्यता बताई। डॉ. राहुल चंद्रा ने देवभूमि उद्यमिता योजना की जानकारी साझा की। एनसीसी प्रकोष्ठ के ले. डॉ. शंकर कुमार, एनएसएस के डॉ. सत्यमित्र, रेडक्रॉस की डॉ. कमला और क्रीड़ा विभाग की डॉ. रुचि शाह ने छात्र सहभागिता के अवसरों की जानकारी दी। इससे पहले महाविद्यालय के पूर्व छात्र और नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हिमांशु कुमार और प्रदीप कुमार का स्वागत किया गया। संचालन डॉ. बबीता कांडपाल ने किया गया। वहां डॉ. निर्मला जोशी, डॉ. प्राची जोशी, डॉ. प्रसून जोशी, डॉ. दीपा पांडेय, डॉ. रश्मि रौतेला, डॉ. सुशील जैन, डॉ. प्रियंका जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें