फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रवेश के लिए दोबारा खुला समर्थ पोर्टल

Thu, 03 Jul 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उच्च शिक्षा में प्रवेश से वंचित रह चुके छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य के अधीन आने वाले तीनों विश्वविद्यालयों एसएसजे, कुमाऊं विवि और श्रीदेव सुमन में स्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पंजीकरण के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन

पूर्व में प्रवेश पंजीकरण के लिए शासन की ओर से अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की थी। पंजीकरण की तिथी निकलने से कई छात्र-छात्राओं के पंजीकरण नहीं हो पाए थे। समर्थ टीम ने बताया कि अब तक विवि में प्रवेश के लिए 9835 ने आवेदन किया है।
अल्मोड़ा परिसर के लिए 1805, पिथौरागढ़ के लिए 2281, बागेश्वर के लिए 720 और चंपावत परिसर के लिए 452 पंजीकरण किए हैं। समर्थ पोर्टल के राज्य नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षा सचिव के निर्देशों पर पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है। जिन छात्रों ने अब तक पंजीकरण नहीं किया है, वह दस जुलाई से पहले पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें