फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अधिकारी राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने

Mon, 19 May 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय शिक्षक संघ की द्वाराहाट ब्लॉक इकाई की शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं द्विवार्षिक अधिवेशन यहां अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। ब्लॉक कार्यकारिणी के लिए बिशन सिंह अधिकारी अध्यक्ष, विनोद कुमार पपनै मंत्री चुने गए हैं।
विज्ञापन


दिवाकर जोशी को उपाध्यक्ष, सोनिका नेगी को महिला उपाध्यक्ष, जयपाल सिंह अधिकारी, भावना पंत को संयुक्त मंत्री और माया मेहरा को आय-व्यय निरीक्षक चुना है। सभी पदाधिकारी निर्विरोध रूप से चुने। नए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं नवाचार के साथ कौशल बढ़ाने पर जोर दिया। शिक्षा के क्षेत्र में बदलावों के चलते शिक्षकों के सामने आ रही समस्याओं को भी उठाया गया।

अधिवेशन में ब्लॉक प्रशासक दीपक किरौला, मुख्य अतिथि तथा बीईओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पीसी गैरोला, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भारतेंदु जोशी, जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल बतौर विशिष्ट अतिथि रहे। जीवन नेगी ने चुनाव पर्यवेक्षक, नवीन चंद्र मठपाल और अजय जोशी ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। संचालन विनोद पपनै ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें