फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: उच्च शिक्षा निदेशक ने जांचे अभिलेख, उपस्थिति भी देखी

Sat, 05 Apr 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अंजू अग्रवाल शनिवार को द्वाराहाट पहुंचीं और उन्होंने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सारी व्यवस्थाओं को परखा और कई जानकारियां लीं।
विज्ञापन


निदेशक डॉ. अग्रवाल ने महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं, कक्षाओं, समय सारिणी, अनुशासन, स्वच्छता और प्रयोगशाला का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्था, अनुशासन और स्वच्छता पर संतोष जताया। उच्च शिक्षा निदेशक ने कार्यालय अभिलेखों और बायोमेट्रिक उपस्थिति का अवलोकन किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और निर्माणाधीन महिला छात्रावास के संबंध में जानकारी ली। इससे पूर्व महाविद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने डॉ. अंजू अग्रवाल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। शॉल और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। प्राचार्य डॉ. पंत ने निदेशक को बताया कि महिला छात्रावास का निर्माण एक वर्ष में पूर्ण होकर हस्तानांतरित किया जाना था लेकिन निर्माण कार्य अपूर्ण है। इस संबंध में पत्राचार भी किया गया है। इस दौरान डॉ. नाजिश खान, डॉ. अंचलेश कुमार, डॉ. उपासना शर्मा, डॉ. पूनम पंत, डॉ. अंजुम अली, डॉ. निर्दोषिता, डॉ. राजेश प्रसाद, डॉ. विपिन चंद्र सुयाल आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें