फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एलएलबी में छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर मिलेगा प्रवेश

Fri, 08 Aug 2025 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में इस शिक्षा सत्र छात्र- छात्राओं को मेरिट के आधार पर एलएलबी में प्रवेश मिलेगा। अब तक प्रवेश के लिए उन्हें प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने और प्रवेश प्रक्रिया के आसान होने से छात्र-छात्राओं को राहत पहुंची।
विज्ञापन

एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब एलएलबी में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करनी होगी। बगैर परीक्षा पास किए ही उन्हें मेरिट के आधार पर सीधा कक्षा में प्रवेश मिलेगा।
अब तक प्रवेश परीक्षा में असफल होने से कई विद्यार्थियों का वकालत करने का सपना अधूरा रह जाता था। नई व्यवस्था लागू होने से उनका सपना पूरा हो सकेगा। उन्हें प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से 10 अगस्त तक अपना पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ही उन्हें एलएलबी में प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें