अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में पीएचडी में 248 रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तीसरी बार काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग में 49 के सापेक्ष 43 अभ्यर्थी ही पहुंचे। विवि में अब भी पीएचडी की 205 सीटें रिक्त हैं। बृहस्पतिवार को प्री पीएचडी कोर्स वर्क में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हुई। कला विषयों की काउंसलिंग भूगोल विभाग, विज्ञान विषयों की रसायन, शिक्षा संकाय की कला संकाय कार्यालय, वाणिज्य की काउंसलिंग विवि के शोध व प्रसार कार्यालय में हुई। इसमें मई महीने में हुए साक्षात्कार में सफल 49 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होनी थी लेकिन तीसरी काउंसिलिंग के बाद भी 205 सीटें रिक्त हैं। विवि के शोध व प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि काउंसलिंग में शामिल सभी अभ्यर्थियों को गाइड और कॉलेज आवंटित कर दिए गए हैं। संवाद