फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 70 लाख से चार परिसरों में किताबों की कमी होगी दूर

Sun, 18 May 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं को जल्द 70 लाख रुपये की नई पुस्तकों की सौगात मिलेगी। शासन से विश्वविद्यालय को पुस्तकों की खरीद के लिए बजट अवमुक्त हो चुका है। पर्याप्त किताबें उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को अब पाठ्यक्रम की किताबों के लिए नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत परिसर के छात्र-छात्राओं को नई किताबों के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चारों परिसरों में पुस्तकालयों में जल्द 70 लाख रुपये से नई पुस्तकें पहुंचेंगी।
विवि प्रबंधन ने सभी विभागाें के पाठ्यक्रम की पुस्तकों का चयन कर लिया है। पर्याप्त किताबें नहीं होने से छात्र-छात्राएं पुराने संस्करण की किताबों के सहारे पढ़ने के लिए मजबूर हैं। ऐसे में जरूरी किताबों को बाजार से खरीदना उनकी मजबूरी बन गया है। उम्मीद है कि अब बजट जारी होने से पुस्तकालयों में किताबों का संकट दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें