फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा के 11 केंद्रों पर 140 परीक्षार्थियों ने दी सुधार परीक्षा

Fri, 19 Jul 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा शुरू हो गई है। 11 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटर में पंजीकृत 149 परीक्षार्थियों में से 140 ने परीक्षा दी जबकि नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हाईस्कूल की हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। कुल पंजीकृत 26 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 22 ने परीक्षा दी जबकि चार अनुपस्थित रहे। इंटर की अंग्रेजी और संस्कृत प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। अंग्रेजी विषय में 118 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसके सापेक्ष 113 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि पांच अनुपस्थित रहे। संस्कृत में पांंच पंजीकृत परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। सचल दल ने जीजीआईसी अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। दल में सीईओ अंबा दत्त बलौदी, डीईओ (माध्यमिक) चंदन सिंह बिष्ट, प्रवक्ता जर्नादन तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें