फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कटारमल में हुआ ''ईको माउंटेन पिक्चर्स'' का उदघाटन

Thu, 11 Jun 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा (वि)। हिमालय की सुदूरवादियों की अनसुनी कहानियों, स्थानीय प्रतिभाओं, संस्कृति को सिनेमा के माध्यम से नया मंच देने के उद्देश्य से हवालबाग ब्लाक के ग्राम पंचायत कटारमल में जिले की पहली स्वतंत्र फिल्म निर्माण संस्था प्रोडक्शन हाउस ईको माउंटेन पिक्चर्स का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी त्रिभुवन गिरी महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस पहाड़ की संस्कृति को देश विदेश तक पहुंचने में सहायक होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर देवभूमि रंगमंच सांस्कृतिक समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने ''शकुनाखर'' और मांगलिक गीतों की प्रस्तुति दी। संस्था की पहली हिंदी फीचर फिल्म ''यारसा गाम्बू'' भी प्रदर्शित की गई। संस्था के संस्थापक और फिल्म के निर्माता कुंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि फिल्म को गोवा में आयोजित एनएफडीसी-वेव्स फिल्म बाजार वर्क-इन-प्रोग्रेस लैब 2025 में पूरे दक्षिण एशिया की शीर्ष पांच फीचर फिल्मों में चुना गया है और प्रतिष्ठित ''प्रसाद लैब स्पेशल मेंशन अवार्ड'' से भी नवाजा गया है। संस्था का उद्देश्य फिल्में बनाना ही नहीं, बल्कि ''सेव हिमालया'' मुहिम के तहत यहां के संवेदनशील पर्यावरण, संस्कृति और समाज की आवाज़ को वैश्विक पटल पर ले जाना है। फिल्म के लेखक-निर्देशक मोहन बेलवाल ने बताया कि यह फिल्म हिमालयी जनजातियों के अस्तित्व, प्रतिशोध और मां-बच्चे के अटूट रिश्ते पर आधारित एक ''सर्वाइवल ड्रामा'' है। एसोसिएट प्रोड्यूसर तुषार बिष्ट ने उत्तराखंड के सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्थान के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शेखर लखचौरा, रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, जयमित्र बिष्ट, ध्रुव टम्टा, आलोक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें