फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एक चिकित्सक के भरोसे ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक

Wed, 24 Jul 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा लीग कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को उपचार मुहैया कराने वाला ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक एक चिकित्सक के भरोसे संचालित हो रहा है। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में चिकित्सकों के दो पद सृजित हैं। यहां सिर्फ एक चिकित्सक तैनात है।
विज्ञापन

पॉलीक्लीनिक में हर रोज जिले के दूर-दराज के हिस्सों से पूर्व सैनिक और उनके आश्रित उपचार के लिए पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने से एक चिकित्सक के लिए सभी की जांच और उपचार करना चुनौती बन गया है। वहीं, कई पूर्व सैनिक निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। संवाद
एकमात्र चिकित्सक के पास बागेश्वर का भी प्रभार
अल्मोड़ा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक में तैनात एकमात्र चिकित्सक के पास बागेश्वर का भी प्रभार है। उनके बागेश्वर जाने से यहां उपचार बंद हो जाता है, इसकी मार पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं को सहनी पड़ती है। पूर्व सैनिकों ने कचहरी बाजार कार्यालय में बैठक कर जल्द चिकित्सक की तैनाती की मांग की। लीग अध्यक्ष दिनेश तिवारी, संरक्षक दीपक कुमार, मोहन जोशी, पीसी तिवारी, एचसी जोशी, आशीष वर्मा, राजेंद्र शाही, आनंद बिष्ट, पीएस मेहता, सुधीर जोशी ने कहा कि जल्द व्यवस्था पटरी पर नहीं आई तो आंदोलन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें