अल्मोड़ा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक अल्मोड़ा मासिक स्टॉक टेकिंग के लिए 28 नवंबर को बंद रहेगा। ईसीएचएस पॉलीक्लीनिक के प्रभारी अधिकारी सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल पवन कुमार थापा ने बताया कि एक दिसंबर के बाद सभी भूतपूर्व सैनिकों को इलाज और दवाई के लिए मरीज पुस्तिका लाना अनिवार्य है।