फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार अल्मोड़ा में होगी ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैपियनशिप

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता के संबध में बैठक लेते जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि सितंबर में अल्मोड़ा में पहली बार ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन चैपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन ऐसोसिएशन की ओर से 19 से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में छह राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। चैंपियनशिप में ऑफिशियल 25 मैच होंगे जिसमें लगभग 150 खिलाड़ी होंगे।
चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए उन्होंने खिलाड़ियों और अन्य मैच ऑफिशियल को काठगोदाम से लाने-ले जाने, उनके रहने, पेयजल, भोजन आदि की व्यवस्था के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट और परिसर का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर वर्किंग कमेटी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन

कमेटी के उपाध्यक्ष एसएसपी पीएन मीणा होंगे जबकि एसडीएम सदर, पर्यटन अधिकारी , खेल अधिकारी, आपदा प्रबंधन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सदस्य होंगे।
उत्तराखंड बैडमिंटन ऐसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि चैंपियनशिप में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही एक अन्य बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें होटल एसोसिएशन और अन्य लोगों को बुलाकर उनके सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष रामवतार, प्रशिक्षक प्रशांत जोशी ने सुझाव रखे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कमल राम आर्य, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आलोक जोशी, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका श्याम सुंदर, एनएस रावत, अमित जोशी, मंयक कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें