अल्मोड़ा। नगर में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शिखर तिराहा से लक्ष्मेश्वर तिराहा रूट पर ई-रिक्शा चलाने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। राज्य परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड ने इसके लिए अनुमति पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
यह सफलता एडवोकेट कवींद्र पंत के लंबे संघर्ष और पत्राचार का परिणाम है। उन्होंने इस रूट पर ई-रिक्शा संचालन के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी, जिलाधिकारी और राज्य परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपे थे। अल्मोड़ा के एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि इन रूट पर ई-रिक्शा चलाने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।
कवींद्र पंत ने अब जिला प्रशासन से जल्द बैठक बुलाने की मांग की है। इस बैठक में इन दोनों रूटों पर किराया और समय सारिणी तय की जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन को ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराना है।