फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वाराहाट में भी खुली इंदिरा अम्मा कैंटीन

Fri, 26 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
द्वाराहाट में भी खुली कैंटीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। मुख्यमंत्री हरीश रावत की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा अम्मा भोजनालय यहां ब्लॉक मुख्यालय में शुरू हो गया है। भोजनालय का उद्घाटन करते हुए विधायक मदन बिष्ट ने इस केंद्र को लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया। कहा कि गरीब से लेकर हर वर्ग के लोग यहां सस्ता और शुद्ध भोजन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे बेरोजगार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होंने महिला समूहों को पांच हजार रुपये की नकद आर्थिक धनराशि भी प्रदान की। क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

विधायक बिष्ट ने उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा रखा, कहा कि जो भी वायदे उन्होंने क्षेत्रवासियों से किए थे उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की योजनाएं भी बताई और कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ममता भट्ट, बीडीओ कृष्ण सिंह मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें