फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट विधायक ने विधानसभा में स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाया सवाल

Wed, 05 Nov 2025 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट ने चौखुटिया उपजिला अस्पताल की गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर विधानसभा में मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी, आवश्यक उपकरणों और आपातकालीन सेवाओं की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीणों को अल्मोड़ा, रानीखेत या महानगरों तक इलाज के लिए जाना पड़ता है। विधायक बिष्ट ने सरकार से तत्काल कदम उठाकर चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति और संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते उनके परिवार को भी व्यक्तिगत नुकसान उठाना पड़ा, जो पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें