बारिश के दौरान अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्वारब में एक बार फिर पहाड़ी दरक गई। एनएच बोल्डर और मलबे से पट गया। मार्ग करीब आधा घंटा अवरुद्ध रहा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जेसीबी से मलबा हटाकर एनएच को यातायात के लिए खोला गया।
बारिश के दौरान अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर क्वारब में एक बार फिर पहाड़ी दरक गई। एनएच बोल्डर और मलबे से पट गया। मार्ग करीब आधा घंटा अवरुद्ध रहा और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जेसीबी से मलबा हटाकर एनएच को यातायात के लिए खोला गया। इधर, जिले में बारिश से एक राज्य मार्ग समेत दो ग्रामीण मोटर मार्ग यातायात के लिए बंद रहे। बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास बृहस्पतिवार सुबह क्वारब में पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से गिरे मलबा और बोल्डर से एनएच पट गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आधा घंटा यातायात के लिए बंद रहा। क्वारब पुल के दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया है।
एनएच के अधिकारियों ने जेसीबी लगाकर एनएच पर आए मलबे और बोल्डरों को हटाया। सुरक्षा की दृष्टि से रुक-रुक कर वाहन निकाले गए। इस दौरान मार्ग में कई बार जाम भी लगा। यहां पर लगातार बोल्डर गिरने और कैंची में जाम लगने के कारण अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले वाहन निर्धारित समय पर तीन घंटे के बजाए चार से पांच घंटे विलंब से गंतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बारिश के दौरान राज्य मार्ग मरचूला सराईखेत के अलावा चमकना-आधे, रापड़-जीनापानी ग्रामीण मोटर मार्गों में मलबा आ गया। इससे तीनों मोटर मार्ग में वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सूचना के बाद प्रशासन की ओर से मशीन लगाकर बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है।