फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी परिधानों से सजकर विराजमान होंगी मां दुर्गा

Tue, 09 Oct 2018 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मूर्ति का श्रृंगार करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रानीखेत नगर के अलावा चौबटिया सहित तमाम स्थानों पर दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी स्थानों पर पंडाल सज चुके हैं। गांधी चौक में मां दुर्गा 10 अक्तूबर को कुमाऊंनी परिधानों में सज धजकर पंडाल पर विराजमान होंगी। बैंक बिल्डिंग और चौबटिया में भी पंडाल सजाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


रानीखेत गांधी चौक स्थित पंडाल में सुबह ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ तमाम अनुष्ठान भी संपन्न होंगे। इधर मुंबई से मूर्ति बनकर यहां पहुंच गई है। स्थानीय महिलाओं ने मां को कुमाऊंनी जेवरात, पिछौड़े आदि से सजाया। मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली ने बताया कि छप्पन भोग कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा। इसके अलावा जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के लिए प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी विमला रावत को सौंपी गई है।

उनके नेतृत्व में महिलाओं ने मांग का श्रंगार किया।  चिलियानौला स्थित हैड़ाखान मंदिर में विश्व शांति के लिए जगदंबा यज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए वहां भी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें