फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शोभायात्रा के साथ दुर्गा महोत्सव का समापन

Sat, 30 Sep 2017 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
दुर्गा महोत्व में महाआरती में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नौ दिन तक चले दुर्गा महोत्सव का दशमी के दिन नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ। विभिन्न स्थानों में स्थापित की गई नौ दुर्गाओं की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया। बाद में सभी नौ दुर्गा मूर्तियों को भव्य शोभायात्रा के साथ एक साथ क्वारब ले जाया गया। जहां माता के जयकारे के साथ मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया गया।  
विज्ञापन

   
नगर में गंगोला मोहल्ला, लाला बाजार, राजपुरा, लक्ष्मेश्वर, धारानौला, चौघानपाटा, अफसर कालोनी, पातालदेवी और खत्याड़ी में स्थापित की गई नौ दुर्गाओं को भव्य शोभायात्रा के साथ शनिवार दिन में नगर में लाया गया। इस दौरान भक्तों के जयकारों से नगर क्षेत्र गुंजायमान रहा। सभी देवी मूर्तियों की टैक्सी स्टेंड तिराहे के पास महाआरती की गई। भारी भीड़ के बीच भक्त ढोल-नगाड़ों के बीच माता के जयकारे लगाते रहे। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, अजीत कार्की, तुषारकांत साह, सचिन टम्टा, धर्मेंद्र बिष्ट, दीपक साह, वैभव पांडे, अमित साह मोनू, जगमोहन बिष्ट, रमन वर्मा, मनोज जोशी,  विनीत बिष्ट, सांस्कृतिक संयोजक दीप जोशी, नमित शर्मा, आशीष कुमार, पंकज भगत, सुमित कुमार, विकास कन्नौजिया, वकुल साह, सौरभ वर्मा, राजेंद्र तिवारी, संजय शर्मा, भैरव गोस्वामी, विनोद वैष्णव, ललित लटवाल, कैलाश गुरूरानी, हेम तिवारी, जगदीश वर्मा, शंकर लाल साह, नवीन बिष्ट आदि मौजूद थे। इसके बाद दुर्गा मूर्तियों को क्वारब में विसर्जित किया गया।  इससे पूर्व शुक्रवार शाम को सभी नौ जगहों पर भंडारे का आयोजन किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें