फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चंपावत में गैस प्रबंधक की माैत से बागेश्वर में कामकाज रहा ठप

Mon, 06 Apr 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। चंपावत के गैस एजेंसी प्रबंधक के निधन पर जिले में इंडेन गैस एजेंसी के कार्यालय बंद रहे। वहीं केंद्रो पर 855 सिलिंडरों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यालय बंद रहने से केवाईसी, स्थानांतरण आदि कार्यों के लिए आने वाले लोगों मायूस हुए। इंडेन एजेंसी के बागेश्वर, गरुड़, कांडा, कपकोट कार्यालयों में सुबह से ही कामकाज बाधित रहा।
विज्ञापन

कार्यालय बंद रहने की जानकारी न होने से लोग कार्यालय के चक्कर काटते रहे। कुछ लोग बाहर बैठकर इंतजार करते भी देखे गए।
सोमवार को इंडेन गैस एजेंसी ने जिला मुख्यालय के आरे झूला पुल, जजी परिसर समेत दुगनाकुरी तहसील के पचार, महोली में 290 सिलिंडर बांटे। गरुड़ में 294 और कपकोट में 20 सिलिंडर बांटे गए जबकि कांडा में वितरण बाधित रहा। भारत गैस एजेंसी ने हरसीला, काफलीगैर, सुमटी बैसानी, जगथाना, कपकोट क्षेत्र में 156 और एचची ने 95 सिलिंडर बांटे। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडेय ने बताया कि सिलिंडर आपूर्ति सुचारू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें